गोरखपुर, दिसम्बर 16 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। पिपराइच से सूरजकुंड अपने घर लौट रही महिला की ऑटो में सवार महिलाओं ने चेन चोरी कर ली। पीड़िता के बेटे की तहरीर पर शाहपुर पुलिस ने घटना के दस दिन बाद सोमवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तिवारीपुर थाना क्षेत्र के सूरजकुंड निवासी माया देवी छह दिसंबर की शाम पिपराइच स्थित अपनी बहन के घर से ऑटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। ऑटो जब असुरन चौराहे के पास पहुंचा, तभी तीन महिलाएं और उसमें सवार हो गईं। इनमें से एक महिला की गोद में एक बच्ची थी। आरोप है कि ऑटो में बैठने के बाद महिलाओं ने माया देवी को बातों में उलझाना शुरू कर दिया और बच्ची को जबरन उनके पैरों के पास बैठा दिया। माया देवी ने इसका कई बार विरोध भी किया, लेकिन महिलाएं नहीं मानीं। इसी दौरान महिलाओं ने उनके गले से चेन च...