मिर्जापुर, मार्च 6 -- इमलिया चट्टी। अहरौरा थाना क्षेत्र के अहरौरा जमुई मार्ग पर भगोतीदेई ग्रामसभा के गेट के पास गुरुवार की सुबह लगभग आठ बजे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अहरौरा से जमुई जा रही ऑटो रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया, जिससे ऑटो में सवार लगभग छह मजदूर घायल हों गए। सभी घायल मजदूरों को एम्बुलेंस से अहरौरा ले जाया गया, जहां दो मजदूरों हीरावती और मनीष को अधिक चोट होने के कारण ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। सभी मजदूर अहरौरा से टेम्पो में बैठकर आलू खोदने के लिए जमुई जा रहे थे। घायलों में 35 वर्षीय चंद्रावती देवी पत्नी मुन्ना, 18 वर्षीय मनीष पुत्र राम सिंह, निवासी उसरा चमरान अहरौरा, 45 वर्षीय विमला देवी पत्नी लक्ष्मण निवासी अहरौरा, 38 वर्षीय हीरावती देवी पत्नी घनश्याम मूसाखाड चंदौली, 35 वर्षीय गीता देवी पत्नी राम तिलक बरखा चंदौली सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.