मैनपुरी, जनवरी 3 -- थाना भोगांव पुलिस की सराहनीय कार्यशैली एक बार फिर नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है। पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए अपनी रिश्तेदारी में जा रही एक महिला का ऑटो में छूटा बैग खोजकर उसे सकुशल वापस कराया। जनपद कन्नौज के थाना विशुनगढ़ क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर खास निवासी लाडली पत्नी विजय किशोर गुरुवार की शाम मैनपुरी से अपने घर ऑटो द्वारा जा रही थीं। महिला के पास दो बैग थे, जिनमें लगभग छह हजार रुपये नकद, आभूषण तथा आवश्यक कागजात रखे हुए थे। भोगांव चौराहे पर जल्दबाजी में उतरते समय उनका एक बैग ऑटो में ही छूट गया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद जब महिला को बैग छूटने का ध्यान आया तो वह सीधे थाना भोगांव पहुंची। महिला हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक मोनिका चौधरी ने तत्काल पुलिस कर्मियों के साथ भोगांव चौराहे पर पहुंचकर ऑटो की तलाश शुरू ...