गाज़ियाबाद, फरवरी 24 -- गाजियाबाद। हापुड़ चुंगी स्थित इन्ग्राह्म स्कूल के बाहर तेज रफ्तार ऑटो ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के हेड कांस्टेबल के बेटे को कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हेड कांस्टेबल के मुताबिक उनका बेटा नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है। प्रताप विहार सेक्टर-11 में रहने वाले श्रवण कुमार का कहना है कि वह केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में उनकी तैनाती गृह मंत्रालय दिल्ली में है। उनका बेटा कुशाग्र चौहान हापुड़ चुंगी स्थित इंग्राह्म स्कूल में पढ़ता है। 17 फरवरी को उनका बेटा स्कूल में परीक्षा देने गया था। वहां तेज रफ्तार ऑटो ने उनके बेटे को कुचल दिया। हादसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.