फरीदाबाद, फरवरी 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। अपराध शाखा, डीएलएफ की टीम ने ऑटो चालक पति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी को प्रेमी संग गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों का पता चलने पर ऑटो चालक की हत्या की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है। गत वर्ष 30 नवंबर को मेवला महाराजपुर के रेलवे ट्रैकसे एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक के चेहरे को पत्थर से कुचला हुआ था, ताकि उसकी पहचान न हो सके। जनवरी माह में पुलिस ने मृतक की पहचान झारखंड के गोड्डा जिला हाल मेवला महाराजपुर निवासी 35 वर्षीय सुमन के रूप में की थी। पुलिस जांच के दौरान पता चला कि मृतक की चोट मारकर हत्या की गई है। इसके बाद इस मामले की जांचअपराध शाखा, डीएलएफ प्रभारी रमेश कुमार को सौंप दी गई थी। तभी से इस मामले की जांच चल रही थी। सोमवार को सेक्...