बदायूं, अक्टूबर 5 -- बिल्सी। नगर पालिका द्वारा लगाई गई नो एंट्री के गेट को शनिवार की दोपहर एक निजी ऑटो चालक ने टक्कर मारकर तोड़ दिया। जिससे लोहे का भारी गेट गिर गया। गनीमत रही कि वहां से उस समय कोई राहगीर नहीं गुजर रहा था। वरना यहां बड़ा हादसा हो सकता था। बताते है कि वाहन में काफी सामान भरा हुआ था। जिससे वह इसके नीचे से नहीं निकल पाया और टकरा कर गेट को तोड़ दिया। इसके बाद लोगों ने मौके पर नगर पालिका प्रशासन व पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद एसआई रामसेवक राठौर ने मौके पर जाकर इसकी जांच की और वाहन चालक को ऑटो समेत कोतवाली ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.