मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहरी क्षेत्र में नए सिरे से कलर कोड के साथ रूट निर्धारण के बाद देहात और शहरी क्षेत्र में ऑटो चलाने वाले चालकों में टकराव की स्थिति बन गई है। शहर से देहात रिजर्व में जाने वाले ऑटो चालकों को ग्रामीण इलाके के चालक घेराबंदी कर रहे हैं। उन्हें देहात में आने से रोक रहे हैं। इसे लेकर मुजफ्फरपुर ऑटो व ई-रिक्शा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष एआर अन्नु व महासचिव मो. इलियास ने प्रशासन से इसकी शिकायत की है। जिला प्रशासन ने मामले को सुलझाने का आश्वासन मिला है। लेकिन, इस पर फैसला जिला कमेटी की बैठक में ही हो पाएगा। बताया जाता है कि यह बैठक अब मुख्यमंत्री के जिला भ्रमण के बाद ही संभव हो सकेगा। संघ के महासचिव मो. इलियास ने कहा कि हर दिन ग्रामीण क्षेत्र से एक सौ से अधिक शिकायतें आ रही हैं। ग्रामीण क्षेत्र के...