मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर की सड़कों पर मनमाने तरीके से ऑटो या ई-रिक्शा चलाने वालों पर सख्ती की तैयारी है। फिलहाल, प्रशासन ने ऑटो संघ को दो दिनों का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद सख्ती की जाएगी। निर्धारित रूट/जोन से अलग ऑटो या ई-रिक्शा चलाते पकड़े जाने वाले चालकों को बख्शा नहीं जाएगा। गुरुवार को नगर आयुक्त ऋतुराज प्रताप सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम में हुई बैठक में तय किया गया कि सभी ऑटो व ई-रिक्शा चालक अपने निर्धारित जोन-रूट में ही वाहन चलाएंगे। किसी भी स्थिति में दूसरे जोन में ऑटो चलाने की अनुमति नहीं होगी। यह भी निर्णय लिया गया कि शहर में चलने वाले सभी ऑटो और ई-रिक्शा को जल्द ही क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जाएगा। इससे उनकी पहचान व निगरानी सुनिश्चित हो सकेगी। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी अंतिम चरण में है। ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.