सिमडेगा, फरवरी 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। नगर परिषद आम चुनाव 2026 के प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी द्वारा चुनाव चिह्न आवंटित कर दिया गया है। चुनाव चिह्न आवंटित होते ही शहर का पूरा माहौल राजनीतिक माहौल में बदल गया है। प्रत्याशी अब पूरा जोर लगाकर मैदान में डट गए हैं। प्रिंटिंग प्रेस में पोस्टर, बैनर और पंपलेट छपवाने की होड़ मच गई है। व्हाट्सऐप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर प्रचार सामग्री की बारिश हो रही है। वहीं घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधने का अभियान भी रफ्तार पकड़ चुका है। लेकिन इस चुनावी हलचल के बीच शहर की असली धड़कन माने जाने वाले ऑटो चालक भी राजनीति पर तीखी नज़र बनाए हुए हैं। जिले के ऑटो स्टैंड पर, चाय की दुकान से लेकर, शहर की गलियों तक में एक ही चर्चा, कौन प्रत्याशी हमारी समस्याओं को सच में सुनेगा?" ऑटो चालक बताते हैं कि वे शहर की ...