जहानाबाद, सितम्बर 22 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के विशुनगंज बाजार में टेंपो की ठोकर से 14 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक छात्र नीतीश कुमार स्थानीय विशुनगंज बाजार का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम 5 बजे के बाद नीतीश ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था। घर से वह टहलने के लिए बाहर निकाला था। तभी पीछे से तेज गति से एक टेंपो आया और उसे ठोकर मार दी। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। आप जानकारी के अनुसार हुआ स्थानीय स्कूल में आठवीं क्लास का छात्र था। उसके पिता शंकर विश्वकर्मा बाजार में ही दुकान चलाते थे। मृतक दो भाई था। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.