मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। हजीपुर-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को महमदपुर दरिया गांव के समीप ऑटो ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में बाइक सवार शिवहर जिले के तरियानी थाना अंतर्गत कुम्हरार निवासी 70 वर्षीय महेश साह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनका पोता कृष्णनंदन कुमार घायल हो गया। ठोकर मारने के बाद ऑटो लेकर चालक भाग गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची गोरौल पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि महेश साह की पत्नी का 14 दिन पहले निधन हो गया था। श्राद्धकर्म होने के बाद पोता के साथ महेश साह गंगा स्नान करने पहलेजा गए थे। स्नान के बाद घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.