मधेपुरा, जून 7 -- गम्हरिया, संवाद सूत्र। मधेपुरा - सुपौल सीमा के चेक पोस्ट के पास शनिवार को सुबह करीब पांच बजे एक टेम्पो और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज किया गया। बताया गया कि सुपौल जिले के चकला निर्मली निवासी मो. आलविन पिता मोहम्मद इरसाद अपने दो साथियों, मो. दिलशाद और मो. इरफान के साथ बाइक से अपनी बहन के यहां मधेपुरा जिला के बभनी जा रहा था। इसी दौरान गम्हरिया चेक पोस्ट के पास टेम्पो और बाइक की टक्कर हो गयी। बाइक सवार तीनों युवक और टेंपो चालक बुरी तरह घायल हो गया। टेंपो चालक ने कहा कि वह सिंघेश्वर से आम लेकर सुपौल जा रहा था। इसी दौरान गम्हरिया सीमा पर बने चेक पोस्ट के पास गति कम करने के लिए टेम्पु का ब्रेक दबाया। ब्रेक दबाने से गति कम होने के बजाय ...