गोरखपुर, मई 31 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद देवरिया जिले के गौरी बाजार थाना क्षेत्र के धनवती ने चौरीचौरा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह अपने लड़के व परिवार के साथ मुंडन में तरकुलहा आई थी। उनका लड़का अत्री मौर्य (6) लक्ष्मणपुर चौराहा पर सामान लेने गया था। एक सीएनजी ऑटो ने तेज गति से आकर बच्चे को टक्कर मार दी। उसे गम्भीर रूप से चोट लगी थी। वह लोग एम्स लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उनके पुत्र को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने ऑटो चालक का नाम किताबुद्दीन अंसारी बताया। पुलिस ने गाड़ी और वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.