रांची, जून 13 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के मरचा-रनिया मुख्य पथ पर शुक्रवार रात करीब आठ बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना रनिया थाना क्षेत्र के मरचा मिशन आरसी मध्य विद्यालय के समीप हुई, जहां स्कूटी और ऑटो के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में स्कूटी सवार अभिषेक तोपनो (पोजे बड़का टोली, कामडारा थाना, गुमला जिला) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं स्कूटी पर सवार अन्य दो युवक पितरूस तोपनो और सुधीर तोपनो गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक तुरीगड़ा से मरचा की ओर जा रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे ऑटो से उनकी स्कूटी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.