लखनऊ, सितम्बर 15 -- शहर में ऑटो और ई रिक्शा के लिए स्टैंड निर्धारित किए जाएंगे। इस दिशा में नगर निगम की ओर से कार्य किया जा रहा है। यह आश्वासन महापौर ने लखनऊ ई रिक्शा एंड ई ऑटो चालक संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को दिया। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने सोमवार को महापौर सुषमा खर्कवाल से मुलाकात कर ई ऑटो और ई रिक्शा के लिए शहर में स्टैंड न होने से आ रही परेशानियों को बताया। कहा कि चौराहों के पास और प्रमुख स्थानों पर स्टैंड निर्धारित कर दिए जाएं, जिससे कि सवारी बैठाने और उतारने में आसानी न हो। स्टैंड बन जाने से चौराहों पर अनावश्यक ऑटो और ई रिक्शा वालों की भीड़ भी नहीं होगी, यातायात में बाधा भी नहीं आएगी। वार्ता के दौरान संयुक्त मोर्चा के महामंत्री मयंक श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुरेश यादव, कोषाध्यक्ष आसिफ शेख सहित रामू निषाद, राम नरेश यादव, स...