बरेली, जनवरी 11 -- बरेली। शहर के पार्कों की हरियाली को बचाने और पानी की बेहतर बचत के लिए नगर निगम एक नई पहल करने जा रहा है। अब पार्कों में ऑटोमेटिक वाटर स्प्रिंकलर सिस्टम के जरिये तय समय पर पानी का छिड़काव होगा। इसकी शुरुआत सिविल लाइंस क्षेत्र के दो पार्कों से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की जाएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत कमिश्नर आवास के पास स्थित पार्क और नगर निगम कैंपस के पार्क को ऑटोमेशन से जोड़ा जाएगा। इस तकनीक से तय समय पर स्वतः पानी का छिड़काव होगा। आगे चलकर शहर के सभी 53 पार्कों में यह सिस्टम लगाया जाएगा, इससे पानी की बचत होने के साथ ही पार्कों की हरियाली बनाए रखना में आसानी होगी। पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम साबित होगी और शहरवासिय...