प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 21 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए कोतवाल ने ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के साथ रविवार को कोतवाली परिसर में बैठक की। उन्हें किसी हाल में ऑटो, ई-रिक्शा सड़क पर न खड़ा करने का फरमान सुनाया। कोतवाल अवन कुमार दीक्षित ने कहा कि कोई भी ऑटो, ई रिक्शा काली सड़क पर नहीं खड़ी करेगा। बीच रास्ते सवारी उतारते, किराया लेते या सवारी बैठे हुए कोई भी सड़क पर खड़ा मिला तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। तय स्थान से ही सवारी लें और उतारने का निर्देश दिया। सड़क पर वाहन चलते हुए नजर आएं। निर्देशों का पालन न करने पर प्राइवेट वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.