नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- एटीपी फाइनल्स : ज्वेरेव को हरा अलियासिमे सेमीफाइनल में तूरिन (इटली)। फेलिक्स ऑगर अलिआसिमे ने दो बार के चैंपियन अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर एटीपी फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आठवीं वरीयता प्राप्त कनाडा के ऑगर अलियासिमे ने लगातार सेट में जर्नी के खिलाड़ी पर 6-4, 7-6 (4) से जीत हासिल की और ब्योर्न बोर्ग ग्रुप से दूसरी वरीय यानिक सिनेर के साथ अंतिम चार में प्रवेश किया। इससे पहले इटली के सिनेर ने अमेरिकी खिलाड़ी बेन शेल्टन को 6-3, 7-6 (3) से पराजित करके राउंड-रॉबिन में अपने सभी मैच जीते। सिनेर का अगला मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनॉर से होगा। ऑगर अलिआसिमे एक अन्य सेमीफाइनल में स्पेन के शीर्ष वरीय कार्लोस अल्काराज का सामना करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.