रांची, दिसम्बर 22 -- रांची, संवाददाता। ऑक्सफोर्ड (एन) स्कूल में वार्षिक समारोह 'इंद्रधनुष' आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि झारखंड प्रशासनिक सेवा के उप समाहर्ता रंजीत कुमार सिन्हा थे। नन्हे बच्चों के मनमोहक नृत्य, विभिन्न थीम आधारित प्रस्तुतियों और नाटकों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्राचार्या सोमा घोष द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन और बेहतर उपस्थिति के लिए मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया। ऑक्सफोर्ड समूह के चेयरमैन डॉ. एसबीपी मेहता, सचिव किरण मेहता, अकादमिक समन्वयक रवि शेखर उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...