रांची, मई 16 -- रांची। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल ने शुक्रवार को प्रार्थना सभा में सीबीएसई 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में सफल छात्रों को सम्मानित किया। शैक्षणिक निदेशक डॉ सिमी मेहता ने बताया कि रुद्र राज डॉन ने वाणिज्य संकाय में 98.8% अंक हासिल कर झारखंड टॉपर का गौरव प्राप्त किया। कला संकाय की स्मृति राय 98.2% अंकों के साथ सिटी की तीसरी टॉपर बनीं। विज्ञान संकाय में अतुल आनंद ने 98% अंक प्राप्त कर झारखंड में तृतीय एवं सिटी में द्वितीय स्थान हासिल किया। इनके अलावा छात्रों ने 95 से लेकर 75 प्रतिशत तक अंक प्राप्त किए। डॉ सिमी मेहता, प्रधानाचार्य रंजीत कुमार ठाकुर, शैक्षणिक समन्वयक रवि शेखर ने सभी को सम्मानित किया। ऑक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ एसबीपी मेहता ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...