गुमला, दिसम्बर 5 -- गुमला। पालकोट रोड स्थित संध्या रानी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल गुमला के छात्र शुक्रवार सुबह नालंदा,राजगीर और बोधगया के लिए शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना किया गया। सुबह छह बजे विद्यालय परिसर से बस द्वारा कक्षा षष्ठ से 10वीं तक के विद्यार्थियों ने यात्रा शुरू की।भ्रमण कार्यक्रम को विधिवत रूप से गुमला भाजपा नगर अध्यक्ष बबलू वर्मा ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए सभी बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षित व सफल यात्रा की कामना की। मौके पर निदेशक संजय कुमार गुप्ता,विभाग अध्यक्ष गायत्री गुप्ता,शिक्षिका शोभा तिर्की,विनीता गुप्ता,उषा रानी तथा शिक्षक विपुल कुमार केसरी और विकास सिंह उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.