पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शाहपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के दो विद्यार्थी अर्णव राज और आद्विक अग्रवाल का चयन राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रांची के जिला स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दोनों विद्यार्थियों को संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। अब दोनों नवंबर माह छात्र मुम्बई में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। स्कूल के प्राचार्य डॉ एके सिंह ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्कूल के लिए यह गौरव की बात है। उन्होंने स्कूल के भौतिक विज्ञान के शिक्षक रवि कुमार के विशेष सहयोग को भी सराहा। इनके मार्गदर्शन में ही दोनों विद्यार्थियों ने सफलता अर्जित किया है। दोनों की सफलता से पूरा स्कूल परिवार हर्षित है।

हिंद...