कानपुर, मार्च 24 -- कानपुर पैकेजिंग प्रीमियर लीग सीजन-4 के क्रिकेट टूर्नामेंट का ऑक्शन रविवार को आर्यनगर स्थित टीएसएच में हुआ। टूर्नामेंट 17 से 20 अप्रैल के बीच टीएसएच मैदान पर खेला जाएगा। इसमें चार टीमें आपस में टकराएंगी। ऑक्शन में टीमों के मालिक मनोज शुक्ला (सुपर चार्जर्स), आशीष अग्रवाल (रॉयल लेजेंड्स), गगन दीप (लॉर्ड्स ऑफ विक्ट्री) व मनीष माहेश्वरी (आनंदेश्वर पॉवर हिटर) ने 100 खिलाड़ियों में से प्रत्येक टीम के लिए 12-12 खिलाड़ियों को चुना। इस प्रकार से 100 में 48 खिलाड़ियों को ऑक्शन के माध्यम से टीमों के लिए चयनित किया गया। इस मौके पर कानपुर फ्लेक्सिबल एसोसिएशन के प्रधान हेम कुमार जैन, सेक्रेटरी गगन दीप सिंह, मीडिया प्रभारी विकास जैन, स्पोर्ट्स हेड राहुल बहल आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.