हल्द्वानी, फरवरी 8 -- हल्द्वानी। गौलापार अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी-20 लीग कराने के नाम पर लाखों का फर्जीवाड़ा करने वाले विकास ढाका ने सिर्फ नेताओं, टीम मालिकों के ही पैसे नहीं मारे थे बल्कि जिन खिलाड़ियों को ऑक्शन में खरीदा था उनके पैसे तक नहीं दिए थे। बताया जा रहा है कि खिलाड़ी फीस को लेकर विकास से तकादा कर रहे थे लेकिन वह टालमटोली कर रहा था। नोएडा निवासी विकास ढाका ने एक जाल बुनकर क्रिकेट लीग का प्रपंच रचा। जिसके नाम पर पूर्व विधायक नारायण पाल से नौ लाख, हरियाणा के झज्जर निवासी टीम मालिक हेमंत शर्मा से 23 लाख की ठगी कर ली। उन्हें नामी क्रिकेटरों के नाम पर ठगी की गई। अब जांच में पता लगा है कि जिन खिलाड़ियों को यूपी, दिल्ली के शहरों में ऑक्शन कराकर खरीदा था, उन्हें बीस-बीस हजार रुपये बेस प्राइस तक नहीं दिए। खिलाड़ियों को इस दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.