फरीदाबाद, दिसम्बर 28 -- स्मार्ट सिटी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के दावे फाइलों में उलझकर रह गए हैं। शहर में 1050 नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की योजना को मंजूरी मिले एक वर्ष से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक कैमरे नहीं लगाए जा सके हैं। फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) की ओर से करीब पांच वर्ष पहले शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों, एंट्री-एग्जिट पॉइंट्स और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सीसीटीवी नेटवर्क मजबूत करने की योजना तैयार की थी। इसके तहत 1050 अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाने थे, जिन्हें स्मार्ट सिटी कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से जोड़ा जाना प्रस्तावित है। योजना का उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना, ट्रैफिक प्रबंधन को बेहतर करना और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था। दो साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने परियोजना को ...