नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ 8 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल की। केकेआर ने सीएसके को 103/9 के स्कोर पर रोका और 10.1 ओवर में आसानी से विजयी परचम फहराया। सीएसके को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में हराने के बाद केकेआर के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने एक अजीब हरकत की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, डिकॉक ने अजीबोगरीब अंजाम में बोतल से पानी पिया। उन्होंने पानी की बोतल का ढक्कन तक नहीं खोला। उन्होंने बोतल के निचले हिस्से को दांत से काटा और पानी पीने लगे। डिकॉक के वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि ऐसे कौन पानी पीता है? एक यूजर ने कटाक्ष करते हुए कमेंट किया, ''बोतल कैप का आविष्कार साल 1892 में हुआ था। 1892 से पहले ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.