हल्द्वानी, फरवरी 3 -- हल्द्वानी। अजमेर में 30 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित 7वीं नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देशभर के 1800 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया। हल्द्वानी के ऐसेंट पब्लिक स्कूल की छात्रा निरिमा बिष्ट पुत्री कुंवर सिंह नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लॉन्ग जम्प, 400 मीटर हर्डल रेस, 4x400 मीटर रिले और 4x100 मीटर रिले में कुल 7 सिल्वर मेडल जीते। इस उम्दा उपलब्धि से उन्होंने उत्तराखंड और हल्द्वानी का नाम रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...