उदयपुर, सितम्बर 27 -- लद्दाख के जाने-माने सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी और उन्हें सीधे जोधपुर जेल भेजे जाने के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। गहलोत ने कहा कि जो व्यक्ति वर्षों से अपनी मांगों और लद्दाख के लोगों की आवाज़ को लोकतांत्रिक तरीके से उठा रहा था, उसे अचानक ऐसे अपराधी की तरह पेश करना समझ से परे है। गहलोत शनिवार को उदयपुर के डबोक हवाई अड्डे पर मीडिया से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी, कांग्रेस में नए नेताओं की एंट्री और मेवाराम जैन की वापसी सहित कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। "जो एक्टिविस्ट लंबे अरसे से अपनी बात और वहां की मांगों को उठा रहे हैं, वो मोदीजी के समर्थक भी रहे हैं। अब अचानक ऐसा क्या हुआ कि मुकदमे दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.