नई दिल्ली, फरवरी 13 -- नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बन रही फिल्म रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का लंबे समय से इंजतार हो रहा है। फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है। लेकिन अब इंतजार में बैठी ऑडियंस को बड़ा सरप्राइज मिलने की खबर है। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के टीजर को एडिट कर लिया गया है। इस टीजर में ऑडियंस को तगड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। रणबीर को राम बने दिखाया जाएगा, सीता बनी साई पल्लवी की सिर्फ आंखें नजर आएंगी। रेडिट यूजर ने टीजर से जुड़ी जानकारी शेयर की है।क्या ऐसा होगा रामायण का टीजर? रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की गई। इस पोस्ट में टीजर से जुड़ी जानकारी दी गई है। पोस्ट में बताया गया है कि मेकर्स ने रामायण के तीन टीजर एडिट किए हैं। उसमें से एक टीजर पानी के शॉट के साथ शुरू होता है। मोर के शॉट हैं, ड्रोन से पूरी अयोध्या को दिखाया गय...