नई दिल्ली, फरवरी 6 -- शादी के उत्सव में लाखों रुपए खर्च करने का चलन नया नहीं है। लोग इस अवसर को खास बनाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। महंगा डेस्टिनेशन, डिजाइनर कपड़े, और आलीशान मंडप चुनने के लिए लोग कोई कसर नहीं छोड़ते। सबसे ज्यादा होड़ होती है दावत को सर्वश्रेष्ठ बनाने की। लोग इस पर अपनी सालों की कमाई तक खर्च कर देते हैं। हालांकि इन दिनों इंटरनेट पर एक कपल खूब तारीफें लूट रहा है। इस कपल ने अपनी शादी में लाखों रुपए लुटाने की बजाय एक ऐसा कदम उठाया है, जो उनके लिए सच में सार्थक साबित होगा। इस कपल ने एक दिन के भव्य आयोजन पर पैसा खर्च करने के बजाय, उस पैसे को अपने सपनों का घर खरीदने में निवेश कर दिया। खास बात यह रही कि दोनों ने अपने नए घर के अंदर ही सादगी से शादी भी कर ली। इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो अब वायरल हो रहा है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.