मिर्जापुर, जनवरी 4 -- मिर्जापुर। चुनार नगर के ऐबकपुर मोहल्ले की साफ-सफाई करा दी गई। अब इस मोहल्ले के लोगों को गंदगी से नहीं जूझना पड़ेगा। नगर पालिका प्रशासन ने रविवार को मोहल्ले की सफाई कराने के साथ ही नालियों में जमा मलबा भी निकलवा दिया। मोहल्ले की खराब स्ट्रीट लाइट भी बदलवा दी गई। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का कहना है कि नगर पालिका बोर्ड की इस महीने होने वाली बैठक में प्रस्ताव पास कराके खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत का कार्य भी कराया जाएगा, जिससे मोहल्ले के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े। आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' के 'बोले मिर्जापुर' के मंच पर ऐबकपुर मोहल्ले के लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया था। 'हिन्दुस्तान' ने मोहल्ले के लोगों की समस्याओं को 29 दिसंबर के अंक में 'सुकून छीन रही ध्वस्त नालियां, दर्द ...