नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली में डीटीसी बसों में तकनीकी खराबी आने पर अब तत्काल मदद मिल सकेगी। बसों के बीच रास्ते में खराब होने और इसके कारण लगने वाले जाम की समस्या से निपटने के लिए डीटीसी ने मोबाइल आधारित एक ऐप तैयार कराया है। इस ऐप के जरिये बसों की लगातार निगरानी की जाएगी। ऐसे में दिल्ली में कहीं भी बस के ब्रेकडाउन होने पर कंडक्टर तुरंत ऐप पर लॉग इन कर इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देगा। सूचना मिलते ही डीटीसी की टीम मौके पर पहुंच बसों को ठीक करेगी। डीटीसी ने इस नए सिस्टम का ट्रायल शुरू कर दिया है। डीटीसी की अधिकांश बसें पुरानी हो चुकी हैं और अक्सर इनमें खराबी आती रहती है। इस कारण ये घंटों सड़क पर खड़ी रहती हैं और जाम का कारण बनती हैं। वाहन चालकों के साथ दिल्ली पुलिस भी इस समस्या से परेशान थी। पुलिस अफसरों ने इसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.