नई दिल्ली, फरवरी 7 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। ऐप आधारित ट्रांसपोर्ट और ऑटोरिक्शा चालकों ने शनिवार को अपनी अलग-अलग मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई में भी ऐप-आधारित टैक्सी और ऑटोरिक्शा चालकों ने शनिवार को एक दिन की हड़ताल की। प्रदर्शनकारी चालकों ने मांग करते हुए कहा कि निजी वाहनों को कमर्शियल कामों के लिए इस्तेमाल करने की इजाजत देने वाले दिशा-निर्देशों को वापस लिया जाए। साथ ही, न्यूनतम किराया तय किया जाए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अवैध मोटरसाइकिल टैक्सी सेवाओं के खिलाफ कार्रवाई और पैनिक बटन लगाने को लेकर शिकायतों का समाधान हो। प्रदर्शन में शामिल ऑल दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से जुड़े किशन वर्मा ने कहा कि प्रदर्शन में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर-प्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों से 28 ट्रांसपोर्ट संगठनों ने भाग...