हल्द्वानी, मई 21 -- हल्द्वानी। नगर निगम ने अपनी दुकानों को ऐपण कला से सुसज्जित बोर्ड से सजाना शुरू कर दिया है। पहले चरण में तिकोनिया में बनी दुकानों में इन्हें लगाया गया है। जल्द निगम की सभी दुकानों में ये बार्ड लगे दिखाई देंगे। शहर में निगम की पांच सौ से अधिक दुकानें हैं। इन्हें अनुबंध के आधार पर किराए पर दिया गया है। इसके लिए व्यापारी अपने अनुसार बोर्ड बना कर दुकानों में लगाते हैं। वहीं अब निगम ने अपनी सभी दुकानों को ऐपण कला से बने बोर्ड से सजाना शुरू कर दिया है। जिससे निगम की सभी दुकानें एक जैसी दिखाई देना शुरू हो गई हैं। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि कुमाउनी ऐपण संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दुकानों में नए बोर्ड लगाए जा रहे हैं। जल्द सभी दुकानों में बोर्ड लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.