संवाददाता, फरवरी 15 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जयमाल से ठीक पहले एक महिला ने दूल्हे की पत्नी होने का दावा करते हुए शादी रुकवा दी। आरोप है कि दूल्हा पहले से शादीशुदा है और यह बात छिपाकर वह दूसरा विवाह करने पहुंचा। जानकारी मिलते ही वधू पक्ष भड़क उठा और शादी से इनकार कर दिया। हंगामा बढ़ने पर दूल्हा और अधिकांश बाराती मौके से भाग निकले। पुलिस दूल्हे के पिता और चचेरे भाई को थाने ले आई। दोनों पक्षों में अब समझौते की बात चल रही है। हरदुआ थाना क्षेत्र के मूसानगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री की शादी कानपुर नगर के श्याम नगर निवासी राहुल उर्फ आकाश दीक्षित के साथ तय की थी। गोद भराई से लेकर तिलक समारोह का आयोजन हो चुका था। दान दहेज का सामान भी वर पक्ष ने शादी से पहले ह...