लोहरदगा, मार्च 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।नववर्ष विक्रम संवत् को ले कर लोहरदगा कुड़ू प्रखण्ड के जिमा पंचायत व लावागाई पंचायत,भंडरा प्रखण्ड के ग्राम बेदाल,सेन्हा प्रखण्ड के ग्राम बरही,किस्को प्रखंड के अरेया, सदर प्रखण्ड के अरकोसा व मन्हो में जय श्रीराम समिति की बैठक की गई l आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष सुनील अग्रवाल ने कहा कि सनातन समाज में परिवर्तन की लहर है। पश्चिमी सभ्यता में जकड़ी हुई संस्कृति को छोड़ सनातन समाज के लोग अपनी संस्कृति को अपना रहे हैं। जिसका असर पूरे भारत में देखने को मिल रहा है। इसी का परिणाम है कि सनातन समाज की शक्ति महाकुंभ में देखने को मिली। इस बार 30 मार्च 2025 को नववर्ष विक्रम संवत् में ललित नारायण स्टेडियम से ऐतिहासिक शोभा यात्रा निकाली जाएगी l जिसमें धर्म संस्कृति की झलक नजर आएगी। जिला कार्यकारी अध्यक्ष अनिल उरांव ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.