धनबाद, फरवरी 11 -- बरोरा, प्रतिनिधि। विभिन्न श्रमिक संगठनों की ओर से 12 फरवरी को आहूत राष्ट्रव्यापी हड़ताल की सफलता को लेकर संयुक्त मोर्चा ने मंगलवार को एएमपी कोलयरी के शताब्दी हाजिरी घर के समीप एक आमसभा की। अध्यक्षता संयुक्त मोर्चा के संयोजक जेके झा व संचालन संयुक्त मोर्चा के उपसंयोजक संतोष गोराईं ने की। इस दौरान नेताओं ने स्थानीय मजदूरों के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभा के दौरान संयुक्त मोर्चा के नेताओं ने कहा कि 12 तारीख की हड़ताल ऐतिहासिक होगी। यह हड़ताल कोई आम हड़ताल नहीं है। यह मजदूरों व कोल इंडिया के अस्तित्व की लड़ाई है। मोर्चा के नेताओं ने स्थानीय मजदूरों से 12 तारीख को आहूत हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। उपस्थित मजदूरों ने भी इसका समर्थन करते हुए हड़ताल पर जाने पर अपनी सहमति दी। नुक्कड़ सभा में मुख्य रूप से ...