गिरडीह, मार्च 2 -- गिरिडीह। झामुमो गिरिडीह सदर प्रखंड पश्चिमी भाग के मुख्य संयोजक अनवर अंसारी ने शनिवार को पिंडाटांड़ स्कूल में बैठक की। जिसमें खावा, पिंडाटांड़, सेनादोनी, तेलोडीह और जीतपुर पंचायत के पार्टी अध्यक्ष, सचिव और सक्रिय साथियों ने भाग लिया। बैठक में चार मार्च को होनेवाले झामुमो के 52वां स्थापना दिवस को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। अनवर अंसारी ने कहा कि पार्टी का स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा। गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन के राजनीति जीवन की पहली वर्षगांठ भी है। कहा कि कार्यक्रम में सदर प्रखंड के सभी 15 पंचायतों के लोग जुलूस की शक्ल में जाएंगे। बैठक में सह संयोजक लेखो मंडल, सदस्य विजू वर्मा, देवचरन दास, नागेश्वर मंडल, मुखिया मोहन मंडल, मुरली यादव, वासुदेव रविदास, इलियास अंसारी, करमू मुर्मू, रज्जाक मियां आदि थे।

हिंदी हिन्द...