सीवान, मार्च 25 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इस दौरान बिहार की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक धरोहर व वैज्ञानिक उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सूर्यकांत सिंह ने वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें विज्ञान, प्रौद्योगिकी व तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को बताया कि सरकार विभिन्न छात्रवृति, नवाचार व स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे छात्र-छात्राएं अपनी शिक्षा व करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं। उन्होंने छात्रों को मेहनत व लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। वहीं बिहार की प्रगति में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य और क...