आरा, फरवरी 2 -- आरा, निज प्रतिनिधि आगामी 27 मार्च को रामनवमी के अवसर पर आरा में निकलने वाली ऐतिहासिक शोभायात्रा को भव्य और सफल बनाने को लेकर महत्वपूर्ण बैठक बड़ी मठिया आरा के परिसर में हुई। श्री रामनवमी समिति ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत श्री देवराहा शिवनाथ दासजी महाराज के आदेशानुसार हुई बैठक की अध्यक्षता राजेन्द्र सिंह ने की और धन्यवाद ज्ञापन महासचिव शंभू चौरसिया ने किया। बैठक में समिति के पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारी सौंपी गई। इसमें मुख्य रूप से झांकी प्रमुख शंभू सिंह और सह झांकी प्रमुख हरिओम सिंह सनातनी को बनाया गया। मीडिया प्रमुख संजीव सिंह सह प्रमुख सन्नी पांडेय, रथ सजावट प्रमुख विक्की कुमार, सुरक्षा व्यवस्था प्रमुख पूर्व मुखिया राजेश्वर पासवान, शहर सजावट प्रमुख बादल जालान, सदस्यता प्रमुख अजय कुमार सिन्हा सह प्रमुख शैलेन्द्र सिं...