लोहरदगा, जून 19 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा के ऐतिहासिक रथ यात्रा मेला को लेकर भंडरा थाना परिसर मे बुधवार को थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में रथयात्रा धूमधाम एवं सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। मेला स्थल पर पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि रथ मेला मे लोहरदगा सहित कई अन्य जिले से श्रद्धालु भगवान के दर्शन करने और मेला देखने पहुंचते हैं। नौ दिवसीय ऐतिहासिक मेला मे शांति व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक तैयारियों पर चर्चा की गई। साथ ही ड्रोन कैमरे इस्तेमाल कर मेला परिसर की निगरानी का निर्णय लिया गया ताकि संभावित अवांछित तत्वों की पहचान की जा सके। थाना प्रभारी ने कहा कि समिति के सभी सदस्य अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.