संभल, जून 22 -- थाना हयातनगर क्षेत्र में स्थित बहजोई रोड की ऐतिहासिक याकूब अली शाह चिश्ती दरगाह को अब आधुनिक तकनीक की मदद से शिफ्ट किया जा रहा है। यह दरगाह वर्षों से पीडब्ल्यूडी की सड़क के बीच स्थित थी, जिससे यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही थी। प्रशासनिक सहमति और स्थानीय लोगों के सहयोग से अब इसे करीब 30 फीट पीछे खिसकाया जा रहा है। इस जटिल और संवेदनशील कार्य में रुड़की (उत्तराखंड) और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से विशेष कुशल कारीगर और इंजीनियरों की टीम लगाई गई है। कार्य की निगरानी चार अनुभवी इंजीनियर कर रहे हैं, ताकि संरचना को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। दरगाह को शिफ्ट करने के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। जिसमें लगभग 150 हाई टेंशन जैक, 20 क्विंटल लोहे के एंगल, मजबूत गर्डर और रेलिंग स्ट्रक्चर के सहारे पूरी संरचना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.