संभल, मार्च 16 -- तहसील क्षेत्र के सिहाबली स्थित बाबरे बाबा थान सिंह मंदिर में हर साल होली के अगले दिन आयोजित होने वाले ऐतिहासिक ध्वजा मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर, बच्चों के मुंडन संस्कार कराकर और मन्नतें मांगकर अपनी आस्था प्रकट की। ध्वजा मेला इस बार भी परंपरा, आस्था और उत्साह का संगम बना, जिसमें श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ मेले की खुशियों का भी भरपूर आनंद लिया। दूर-दूर से आए श्रद्धालुओं ने मेले में लगी दुकानों से खरीदारी की, चाट-पकौड़ी का आनंद लिया और झूले, चरखे व मौत के कुएं का रोमांचक अनुभव किया। इस मेले में भमोरी, पट्टी, सारंगपुर, नारंगपुर, भटोला, करछली, नूरपुर, तातारपुर, रझेड़ा, शकरपुर, तारापुर, सोंधन, गोहत, भंडी और भंडा समेत दर्जनों गांवों के लोग पहुंचे। मेले की सुरक्षा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.