नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- भारत और रूस की साझेदारी को और मजबूत करने के उद्देश्य से रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ऐतिहासिक दौरे पर आज, गुरुवार को भारत पहुंचेंगे। पुतिन की इस दो दिवसीय यात्रा पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। रूसी राष्ट्रपति के गुरुवार शाम लगभग साढ़े चार बजे नई दिल्ली पहुंचने की संभावना है जहां उनके स्वागत की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार रात प्रधानमंत्री मोदी अपने खास दोस्त के स्वागत के लिए एक प्राइवेट डिनर की मेजबानी करेंगे जिसके बाद अगले दिन आधिकारिक कार्यक्रम शुरू होंगे। 10 बिंदुओं में समझिए पूरा सार-पुतिन की यात्रा की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बताया कि पुतिन का शुक्रवार को औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता होगी। उन्होंने बताया प्रधानमंत्री मोदी हैदराबाद हाउस में पुतिन औ...