मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष का चुनाव जीते सपा के वरिष्ठ नेता प्रमोद त्यागी का बुढ़ाना आवास पर कस्बे के गणमान्य लोगों ने जोरदार स्वागत किया। फूल माला पहनाते हुए नारेबाजी हुई और जश्न मनाया गया। जिला बार संघ मुजफ्फरनगर के अध्यक्ष पद पर प्रमोद त्यागी दसवीं बार काबिज हुए हैं। इस जीत के साथ वेस्ट यूपी के कद्दावर नेताओं में शुमार प्रमोद त्यागी का कद राजनीति में भी और ज्यादा बढ़ गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी फोन कर प्रमोद त्यागी को जीत की शुभकामनाएं दी हैं। प्रमोद त्यागी के छोटे भाई विनोद मलिक बुढ़ाना बार संघ के अध्यक्ष हैं। साथ ही उनके छोटे भाई सुबोध त्यागी की पत्नी उमा त्यागी नगर पंचायत बुढ़ाना की अध्यक्ष हैं। समूचे क्षेत्र में प्रमोद त्यागी परिवार की काफी मजबूत पकड़ मानी जाती है। स्वागत करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.