पटना, जून 20 -- बक्सर स्थित चौसा की लड़ाई के ऐतिहासिक स्थान मैदान का विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार को पर्यटन विभाग के अनुसार, इस ऐतिहासिक मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम ने कराया है। 2.65 करोड़ से चौसा मैदान के विकास एवं सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया गया है। इस राशि से चौसा के इस ऐतिहासिक मैदान की लैंडस्केपिंग और चहारदिवारी बनाई गई है। साथ ही, यहां प्रवेश द्वार, टिकट रूम तथा गार्ड रूम का निर्माण कराया गया है। विभाग के अनुसार, इस ऐतिहासिक मैदान को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकेगा। यहां टिकट का निर्धारण किया जा सकेगा, सुरक्षाकर्मी की सुविधा होगी, जिसके बाद यहां आने वाले पर्यटक यहां की ऐतिहासिकता को जानते हुए ऐतिहासिक चौसा मैदान का भ्रमण कर सकेंगे। मालूम हो कि यह स्थ...