नई दिल्ली, मार्च 21 -- दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा पूरे ऐक्शन मोड में हैं। उन्होंने काम में कोताही बरतने के लिए पीडब्ल्यूडी के एक एक्सईएन को सस्पेंड कर दिया है। मंत्री ने सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अगर आप लोग अपना काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई होगी। हम अपनी राजधानी दिल्ली को ऐसे हाल में नहीं छोड़ सकते। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने शुक्रवार को पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान कामों में खामियां दिखने पर उन्होंने कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) रामाशीष सिंह को सस्पेंड करने का आदेश दिया। कामों को लेकर खामियां दिखने पर उन्होंने सख्त नाराजगी जताई। उन्होंने न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर त्रिलोकपुरी के चिल्ला गांव और पटपड़गंज विधानसभा के कुछ इलाकों की सड़कों और न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.