सिमडेगा, जनवरी 31 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। नगर परिषद चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने एस ड्राइव चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए एसडीपीओ बैजु उरांव ने बताया कि नगर परिषद चुनाव शांति पूर्ण हो इसको लेकर एसपी के निर्देश पर वारंटियों के गिरफ्तारी के लिए एस ड्राइव चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सदर थाना की पुलिस ने 13 वर्ष से फरार आरोपी छोटे बड़ाइक, जयपाल भोक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...