नैनीताल, नवम्बर 21 -- नैनीताल, संवाददाता। प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल के नेतृत्व में शुक्रवार को मल्लीताल स्थित पंत प्रतिमा के समीप एस्मा एक्ट लागू करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान राज्य सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया गया। नगर अध्यक्ष अनुपम ने कहा कि प्रदेश सरकार मनमानी पर उतर आई है। एस्मा एक्ट लागू कर सरकार ने उपनल कर्मचारियों और अन्य सरकारी संगठनों के कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया है। उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन करना सभी का संवैधानिक अधिकार है और कांग्रेस पार्टी कर्मचारी संगठनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एस्मा एक्ट को तत्काल वापस लेने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में पूर्व पालिकाध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.