महाराजगंज, दिसम्बर 7 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। महराजगंज के नवोदित नव प्रवर्तक उत्कर्ष भालोटिया का चयन इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल चंडीगढ़ में 6 से 9 दिसंबर के लिए भारत सरकार द्वारा किया गया। उत्तर प्रदेश से मात्र दो विद्यार्थी इस कार्यक्रम में चयनित हुए हैं। उत्कर्ष भालोटिया ने अपना नया नवाचार एआई पावर डिवाइस फॉर ब्लाइंड स्टूडेंट तैयार किया है, जिसे भारत सरकार द्वारा चयनित किया गया। इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल में उत्कर्ष भालोटिया की मुलाकात प्रसिद्ध एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से हुई। उत्कर्ष ने उन्हें भविष्य में महाराजगंज के नव प्रवर्तकों के उत्साहवर्धन के लिए आमंत्रित किया। एस्ट्रोनाट शुभांशु शुक्ला ने उत्कर्ष के निवेदन को स्वीकार भी किया और भविष्य में महराजगंज आने का वादा भी किया। उत्कर्ष भालोटिया की इस उपलब्धि पर विज्ञान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.